तस्वीर : सांकेतिक
समस्तीपुर :- शहर के इन्द्रा रेलवे स्टेडियम के मैदान पर खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग मैच गुरुवार को विवाद के कारण पूरा नहीं कराया जा सका। विवाद एवरग्रीन के खिलाड़ी राहुल के लगाए गए छक्के को रेलवे के खिलाड़ी अशफाक खान द्वारा कैच पकड़े जाने पर शुरू हुआ।
दर्शक कहना था कि अशफाक गेंद पकड़ बाउंड्री के बाहर चला गया था जबकि अंपायर ने बिना सत्यता की जांच किए हुए आउट करार दे दिया। इसके बाद एवरग्रीन के पदाधिकारी ने अंपायर को सत्यता की जांच कर फैसला लेने को कहा लेकिन अंपायर द्वारा उसे आउट करार दिया गया। परिणाम स्वरूप एवरग्रीन के दोनों बल्लेबाज मैदान से बाहर आ गए।
विवाद होने तक एवरग्रीन 199 के जवाब में 76 रन बना चुकी थी । विवाद से पूर्व रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब एवरग्रीन की टीम 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक मैच गुरुवार की देर शाम तक रूका रहा।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…