Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के मेयर व उप मेयर का शपथ ग्रहण समारोह आज कलेक्ट्रेट में, चैंबर का निर्माण अब तक पूरा नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम समस्तीपुर के नवनिर्वाचित मेयर व उपमेयर शुक्रवार को कलेक्टे्रट में निर्वाचित सभी वार्ड पार्षदों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। उसके बाद नगर निगम कार्यालय में अपना कार्यभार संभालेंगे। लेकिन नगर निगम में अब तक मेयर उप मेयर के कक्ष का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।

दोनों के कक्ष को तैयार करने में नगर निगम के कर्मी गुरुवार शाम तक जुटे हुए थे। हालांकि मेयर का कमरा तैयार कर दिया गया है लेकिन उसमें अभी तक कुर्सी व टेबल आदि नहीं रखे गए हैं। एसी भी नहीं लगा है। फर्श पर कारपेट भी बिछाया जाना बाकी है। नेम प्लेट भी कार्यालय के गेट पर नहीं लगाया गया है।

दूसरी ओर उप मेयर का कार्यालय तो तैयार है लेकिन जो कुर्सी टेबल लगे हैं वे उप नगर आयुक्त के लिए हैं। उन्हें हटाया जाएगा या उसी को उप मेयर के लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा, इसके बारे में अधिकारी कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। सूत्र ने बताया कि खरमास के बाद मेयर और उप मेयर दोनों नगर निगम कार्यालय में कामकाज संभालेंगे। 47 वार्डों के वार्ड पार्षद एक साथ नगर निगम कार्यालय जाएंगे उनके बैठने के लिए तो कोई जगह ही चिह्नित नहीं है। वैसे उनकी मीटिंग नगर भवन में होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago