Samastipur

मुफ्फसिल थाना पर पुलिस और स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक, CCTV कैमरा लगाने की दी गई सलाह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वर्ण आभूषण दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर उनके साथ बैठक करने संबंधी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में बुधवार को मुफ्फसिल थाना में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उन्हें किसी आपराधिक घटना की सूचना, अपने प्रतिष्ठान के आसपास मंडराने वाले किसी संदिग्ध की सूचना अविलंब पुलिस को देने की सलाह दी गई।

उन्हें अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं सुरक्षा गार्ड रखने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रहे घटनाओं को रोकने पर व्यापक रूप से चर्चा करते हुए पुलिस और व्यवसाय करने वाले के बीच आपसी सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा में स्वर्ण व्यवसायियों को कई जरूरी सुझाव दिए।

उन्होंने सभी दुकानों में सीसीटीवी लगाने, सीसीटीवी सिर्फ दुकान ही नहीं बल्कि दुकान के दोनों तरफ सड़क और आसपास की गतिविधि को खबर करने, उच्च गुणवत्ता का सीसीटीवी लगाने, सड़क पर ग्राहकों के द्वारा वाहन नहीं लगाने, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले इस पर ध्यान देने सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

वहीं बैठक में आए व्यवसायियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाजार में पुलिस बल की तैनाती, दुकान से घर तक आने-जाने के रास्ते में गस्ती बढ़ाने सहित विभिन्न गतिविधियों पर अपनी अपनी बातें रखी। उन्होंने निजी स्तर पर दुकानदार संघ की ओर से सुरक्षा व्यवस्था हेतु रात्रि सुरक्षा गार्ड बहाल करने और असामाजिक लोगों पर नजर बनाने को लेकर समुचित व्यक्तियों की प्रतिनियुक्ति करने, प्रतिनियुक्त निजी सुरक्षाकर्मी की तहकीकात एवं उसके गतिविधि की मॉनिटरिंग उनके नेतृत्व किए जाने की बात कही, ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस बैठक में स्वर्ण व्यवसायियों के अलावे नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी एवं महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता भी मौजूद रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago