समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :– समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा गांव में विदेश जाने के लिए पासपोर्ट अप्लाई करना एक युवक को महंगा पड़ा गया। पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर भेजे गए ओटीपी से युवक के अकाउंट से 76 हजार रुपए गायब हो गए। रुपए निकासी का मैसेज आने के बाद इस मामले में पीड़ित मोहम्मद कैसर के होश उड़ गए।
मोहम्मद कैसर ने मामले को लेकर गुरुवार को मोहिउद्दीनगर थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित का आवेदन मिलने के बाद मोहिउद्दीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी मोहम्मद कैशर हुसैन नौकरी की तलाश में विदेश जाने के लिए पासपोर्ट अप्लाई किया था।
कुछ दिन पूर्व किए गए इस पासपोर्ट अप्लाई को लेकर उसे वेरिफिकेशन के नाम पर एक फोन आया। फोन करने वालों ने कैसर को बताया कि वेरीफिकेशन हो जाएगा। आपका केवाईसी काफी पुराना है इसे अपडेट करना होगा। केवाईसी अपडेट करने के नाम पर वह मोहम्मद कैशर से सारी पर्सनल जानकारी ले ली। साथ ही वेरिफिकेशन ओके करने के लिए बताया कि अब आपको एक ओटीपी जाएगा।
ओटीपी की जानकारी लेने के कुछ देर बाद ही उसके अकाउंट से 76 हजार रुपए गायब हो गए। रुपए निकासी का मैसेज जब उसे आया तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद वह फोन करने वाले नंबर पर पता करने लगा तो वह नंबर लगना बंद हो गया। अपने को ठगा महसूस कर मोहम्मद कैशर न्याय की गुहार के लिए थाना पहुंचा है। उधर मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित थाना पहुंचा था, मामले की जांच की जा रही है।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…