समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ गंगा घाट पर हुई सैनिक की अंत्येष्टि, मुकेश अमर रहे के नारे से वातावरण गुंजायमान

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर प्रखंड के रासपुर पतसिया निवासी दिवंगत सैनिक राणा मुकेश सिंह की मंगलवार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ गंगा तट पर अंत्येष्टि हुई। इसके पहले मंगलवार सुबह कोलकाता से सैनिक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। शव आते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गयी।

गांव में शव वाहन आते ही युवाओं की टोली ने मुकेश अमर रहे के नारे से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। लोगों के अंतिम दर्शन करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव गंगा किनारे ले जाया गया। जहां मुजफ्फरपुर से आये सेना के जवानों ने दिवंगत सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए सीएचएम एनके सिंह, सूबेदार जयराम सिंह, हवलदार जनभेद सिंह, लाइंसमैन सत्येंद्र, सुधीर कुमार, संजय शर्मा के अलावा फोर्स ऑफ मिलिट्री पुलिस के अलावा आधा दर्जन जवान आये हुए थे।

वीडियो… 

new file page 0001 1

1 840x760 1

IMG 20230109 WA0007

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20230123 WA0094 01

Post 193 scaled

20201015 075150