समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप की जहां सीएसपी संचालक से बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिया। सीएसपी संचालक की पहचान नवादा गांव निवासी जीतेन्द्र चौधरी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 5 बजे सीएसपी संचालक मोहिउद्दीननगर पीएनबी ब्रांच से दो लाख रुपये निकासी कर नवादा लौट रहा था। नवादा में वह पीएनबी का सीएसपी चलाता है। पैसे निकासी कर वह लौट ही रहा था कि इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक उससे मोबाइल और झोला में रखे दो लाख रुपये एवं बाइक की चाबी छीन लिया और भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…