Samastipur

समस्तीपुर में जनगणना अधिकारी बनकर आए बदमाश, फिर घर में रखे गहने और नगद रुपए लेकर हो गए फरार

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव की एक महिला को झांसा देकर दो अपराधी तीन हजार रुपये और जेवर लेकर फरार हो गये। यह घटना रविवार दोपहर हुई। दोनों अपराधी अपने को जनगणना कर्मी बता महिला के घर पहुंचे थे। पीड़ित महिला अनिता देवी ने बताया कि रविवार को दो युवक बाइक से उसके घर आये।

उस समय वह घर में अकेली थी। उन्होंने बाहर से दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद उसने जैसे ही दरवाजा खोला, दोनों घर में प्रवेश कर गये और जातीय जनगणना, शौचालय आदि के बारे में पूछने लगे। उसी बीच एक ने फोटो खिंचवाने की बात कही।

उन्होंने फोटो खिंचने के पूर्व कान से सोने के कर्णफूल और जितिया हटा देने के लिए कहा। उसने उनकी बात मान वैसा ही किया। कणफूल व जितिया निकाल तकिया के नीचे रख दिया। उसके बाद एक ने फोटो खींचने के नाम पर थोड़ा अलग हटाया और दूसरा पीछे ही रह गया। फिर फोटो खींचने के बाद दोनों चलते बने।

वापस आकर उसने तकिये के नीचे देखा तो दोनों आभूषणों के साथ तीन हजार रुपये गायब थे। जिसके बाद उसने शोर मचाया। तबतक दोनों अपराधी बाइक से फरार हो चुके थे। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

3 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

18 घंटे ago