समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड के रामपुर रोहुआ ग्राउंड में “स्वर्गीय हिमायूं कबीर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट” का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक सह समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बैटिंग भी की। आज का मैच समस्तीपुर जूनियर तथा सिरौल एलेवेन के बीच खेला गया।
टॉस सिरौल की टीम ने जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर जूनियर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 121 रन बनाये। जबाव में खेलते हुए सिरौल की टीम ने 11 ओवर में 04 विकेट पर 122 रन बना कर जीत दर्ज की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों में खेल के प्रति ऐसी भावना देख मुझे बेहद अच्छा लगा। खेल किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारता है। खेल को खेल की भावना से खेलने पर आपसी प्रेम, सद्भाव, अनुशासन में वृद्धि होती है। उन्होंने खिलाडिय़ों को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दिया तथा 59 रन बनाने वाले बल्लेबाज मो. साहिल को मैन ऑफ द मैच का मोमेंटो प्रदान किया।
मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला पार्षद सदस्य हेमंत कुमार राय, जिला राजद सचिव राकेश यादव, राकेश कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , मुखिया अरमान कुमार, मो. गौहर, मो. मसूर अता आज़मी, मो. असफर हुसैन, मो. कमर आलम , मो. अफजल वारसी तथा मो. असपी सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…