Samastipur

समस्तीपुर के विधायक ने “स्वर्गीय हिमायूं कबीर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट” का किया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड के रामपुर रोहुआ ग्राउंड में “स्वर्गीय हिमायूं कबीर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट” का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक सह समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बैटिंग भी की। आज का मैच समस्तीपुर जूनियर तथा सिरौल एलेवेन के बीच खेला गया।

￰टॉस सिरौल की टीम ने जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर जूनियर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 121 रन बनाये। जबाव में खेलते हुए सिरौल की टीम ने 11 ओवर में 04 विकेट पर 122 रन बना कर जीत दर्ज की।

समारोह को सम्बोधित करते हुए अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों में खेल के प्रति ऐसी भावना देख मुझे बेहद अच्छा लगा। खेल किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारता है। खेल को खेल की भावना से खेलने पर आपसी प्रेम, सद्भाव, अनुशासन में वृद्धि होती है। उन्होंने खिलाडिय़ों को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दिया तथा 59 रन बनाने वाले बल्लेबाज मो. साहिल को मैन ऑफ द मैच का मोमेंटो प्रदान किया।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला पार्षद सदस्य हेमंत कुमार राय, जिला राजद सचिव राकेश यादव, राकेश कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , मुखिया अरमान कुमार, मो. ￰गौहर, मो. मसूर अता आज़मी, मो. असफर हुसैन, मो. कमर आलम , मो. अफजल वारसी तथा मो. ￰असपी सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago