Bihar

उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, कहा- BJP के सम्पर्क में हैं JDU के बड़े नेता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को लेकर इन दिनों कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की भी बात कही जा रही है. वहीं, इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं से मुलाकात की बात को तूल दिया जा रहा है. जेडीयू में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना ही बीजेपी (BJP) के सम्पर्क में है.

‘बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है’

दिल्ली में इलाज के दौरान बीजेपी के तमाम नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी इसको लेकर यह कयास लग रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में शामिल होने वाले हैं. इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात का मतलब हम बीजेपी के संपर्क में हैं, जिस संपर्क की बात कही जा रही है ऐसे में तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से हमारी पार्टी के जो जितना बड़ा नेता हैं वो उतना ही ज्यादा संपर्क में हैं. अब उपेंद्र कुशवाहा के साथ एक तस्वीर के आ गई तो इसको बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है.

राजनीतिक अर्थ निकालना उचित नहीं है- उपेंद्र कुशवाहा

जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में अगर कोई व्यक्ति मिल रहा हो तो इसे राजनीतिक अर्थ निकालना कहां तक उचित है? हमको इसकी जानकारी रास्ते में मिली. एक व्यक्ति जो अस्पताल में 100 फीसदी जिंदा भर्ती है और उसका पोस्टमार्टम बिहार में लोग कर रहे हैं. चिकित्सा विज्ञान की यह सबसे नवीनतम तकनीक है. वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा दो-तीन बार पहले भी बाहर गए हैं और आए हैं इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज इसका क्या मतलब है? हमारी पार्टी ही दो बार तीन बार भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में गई और बीजेपी के संपर्क से हट गई. पार्टी अपनी रणनीति के हिसाब से जो आवश्यक होता है वह करती है.

‘सच स्वीकार करने की जरूरत है’

नीतीश कुमार के फैसला लेने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि किस बात का फैसला लेना है? यह तय करना मेरे अलावा कौन कर सकता है. हमारी चिंता का विषय है कि जेडीयू कमजोर हो रही है इसकी मजबूती के लिए हम लगातार प्रयास करें और हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा. नीतीश कुमार से बात करना होगा तो उसमें माध्यम की जरूरत मुझे नहीं है. पार्टी की कमजोरी के खिलाफ कोई व्यक्ति मजबूती से बोल रहा है तो उसका अर्थ का अनर्थ निकाला जा रहा है. हमारी पार्टी के अधिकांश नेता सब से अलग-अलग व्यक्तिगत रूप से बात कीजिए. मीडिया के सामने कोई कुछ नहीं बोलता. सच स्वीकार करने की जरूरत है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago