समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार आपस में टकराते हुए दिख रहे। इस घटना में दोनों बाइक सवार कई मीटर तक सड़क पर गेस्ट आते हुए दिख रहे। वहीं दूसरा सड़क के डिवाइडर से टकरा जाता। इस घटना में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई गई है। जिसे परिवार के लोग पीएमसीएच ले गए हैं।
उधर इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाकर पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों के परिजनों को जानकारी दी। घायलों में से एक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हालांकि पुलिस ने घायलों के बारे में जानकारी से इनकार किया। थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा का कहना है कि अब तक उनके पास दुर्घटनाग्रस्त परिवार का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है।
उधर गौरतलब है कि जिस स्थल पर सड़क हादसा हुआ है वह स्थान सड़क हादसा को लेकर चर्चा में रहा है। गत 2 माह के दौरान उक्त स्थल पर चार सड़क हादसे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व भी एक पिकअप वैन से बाइक सवार टकरा गया था। स्थानीय लोग हादसे से बचाव के उपाय की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…