Samastipur

समस्तीपुर शहर के एक बड़े कारोबारी की होनी थी हत्या, खुफिया जानकारी पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : हत्या होने के बाद पुलिस मामले का उद्भेदन करती है यह सामान्य बात है, लेकिन किसी हत्या की बड़ी वारदात से पहले ही खुफिया इनपुट पर पुलिस मामले का खुलासा करते हुए इस साजिश में शामिल अपराधियो को धर दबोचे, यह पुलिस की एक बड़ी कामयाबी कही जा सकती है।

यह हुआ है समस्तीपुर में जब समस्तीपुर शहर के एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश रचे जाने की खुफिया जानकारी पुलिस को वारदात के 5 दिन पहले ही मिल गई। यह भी पता चल गया कि इसमें शामिल अपराधियो को भाड़े पर हथियार उपलब्ध कराने वाले किस गिरोह से उसके तार जुड़े हुए है।

समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी मोनिटरिंग में पुलिस टीम ने हथियार मुहैया कराने वाले अपराधियो समेत हत्या करने की योजना बनाने वाले अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से तीन पिस्टल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि इस उद्भेदन में लगी टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कलवारा गांव के धर्मेंद्र पासवान के पुत्र रौशन कुमार, लदौरा गांव के संजय शाह के पुत्र ऋतिक सोनी उर्फ गोलू ,मथुरापुर ओपी क्षेत्र के शेखूपुर गांव के अजय कुमार सिंह का पुत्र अतुल कुमार, इसी गांव का गोपाल प्रसाद का पुत्र आलोक कुमार तथा इसी थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक के जयप्रकाश महतो का पुत्र राकेश कुमार के रूप में पहचान की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक 9MM पिस्टल एक देसी पिस्तौल तीन जिंदा गोली 6 मोबाइल दो बाइक और ढाई हजार रुपए नगद बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

31 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago