Samastipur

समस्तीपुर में दो दिनों तक बनी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति, पछिया हवा के कारण ठंड व कनकनी बरकरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चल रहे पछिया हवा के कारण ठंड व कनकनी बरकरार है। वहीं अभी इससे राहत मिलने की भी संभावना नहीं है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 11-15 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया।

बताया गया कि इस अवध में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि आगामी दो दिनों तक ऐसे ही कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभवना है। हालांकि दिन में मौसम साफ रह सकता है। वहीं लगातार पछिया हवा व सामान्य से कम तापमान रहने के कारण कनकनी व ठंड अभी बरकरार रह सकती है।

बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान वृद्धि के साथ 16-18 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम रहकर 15 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 7.3 रहा। वैज्ञानिकों ने बताया कि कम तापमान को देखते हुए आलू के खेतों में नमी बनाए रखने के लिए 10-15 दिन पर सिंचाई करें।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

30 मिनट ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

10 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

20 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

21 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago