समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड में रेलवे लाइन का क्रैक होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी यह बड़े हादसे का कारण भी बन जाता है इसी को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल के समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड पर आधुनिक मशीन से TWR वर्क शुरू किया गया है। इस कार्य के तहत रेलवे लाइन के पुराने जॉइंट को काटकर उसे पुनः नया किया जा रहा है। ताकि कड़ाके की ठंड में रेलवे लाइन के क्रेक होने की संभावना न के बराबर रहे।
समस्तीपुर मंडल रेलवे प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीडब्लूआर वर्क से रेलवे ट्रैक की मजबूती और बढ़ जाती है। इससे कड़ाके की ठंड में होने वाली क्रैकनेस की संभावना न के बराबर रहती है। यह यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है।
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया पटरी पर बिछाई गई रेलवे लाइन 50- 50 फीट की दूरी पर वेल्डिंग के जरिए आपस में जुटी रहती है। समय के साथ बैंडिंग पुरानी हो जाती है तो रेलवे लाइन के आपस में जॉइंट के हट जाने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे लाइन क्रेक हो जाती है। इसी क्रैकनेस को कम करने के लिए पुराने वेल्डिंग के स्थान पर आधुनिक मशीन द्वारा उसे काटकर उस स्थान पर नया वेंडिंग कर दिया जाता है इससे रेलवे ट्रैक की मजबूती बढ़ जाती है और रेलवे ट्रैक के क्रेक होने की संभावना न के बराबर होती है।
अक्सर यह देखा जाता है कि रेलवे लाइन पुरानी बिल्डिंग के पास ही क्रैक होती है। इसी को देखते हुए पहले चरण में समस्तीपुर खगरिया रेलखंड के सभी पुराने वेंडिंग के स्थान पर द्वारा से नया वेंडिंग किया जा रहा है। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि रविवार को खगड़िया की ओर से समस्तीपुर के बीच डब्ल्यू आर वर्क शुरू किया गया है। दोपहर इस खंड के जितवारपुर बिशनपुर के पास 2 दर्जन से अधिक पुराने वेल्डिंग को काटकर उसके स्थान पर नया बिल्डिंग किया गया। डीआरएम ने बताया कि एक-एक कर समस्तीपुर जयनगर, समस्तीपुर दरभंगा, दरभंगा सीतामढ़ी, दरभंगा निर्मली समेत विभिन्न खंडों पर TWR वर्क कराया जाएगा।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…