Bihar

बिहार: पिता ने बेटी को लड़के से मिलते देखा, प्रेमी को केरोसिन छिड़क जिंदा ज’लाया, हालत गंभीर

बिहार के मोतिहारी में अफेयर में एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया किया। युवक को गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में प्रेमिका के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

युवक अपने मामा के घर रहता था। मामा के मुताबिक उसका पड़ोसी के बेटी से अफेयर चल रहा था। घटना मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रुलाई की हैं। घायल मुकेश के मामा शंभूदेव नाथ ने मुफ्फसिल थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया।

मामला ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक जोर का हल्ला हुआ। जब मैं घर के बाहर निकला तो देखा की मेरे भांजे के शरीर में आग लगा हुआ हैं। किसी तरह से उसके आग को बुझाया तब तक वह पूरी तरह जल गया था, उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज करके डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

मुकेश के मामा ने बताया कि मेरा भांजा घर के पास के एक लकड़ी से प्यार करता था, उसी के पास गया था। इसी बीच उसके घर वाले देख लिया। उसे गाली देते हुए पहले उसके साथ मारपीट की फिर उसके शरीर पर तेल छिड़क कर आग लगा दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आग लगने के बाद वह जोर से चिल्लाया तब जाकर सभी को पता चला। इस मामले में 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

लड़की के पिता का बयान

लड़का खुद से आग लगा लिया था, जान बुझकर हम लोगों को फंसा रहा। अगर हम लोग आग लगाए होते तो हम घर पर थोड़ी ना होते। लड़का के शरीर में आग कैसे लगी इस बात की हम लोगों को भी जानकारी नहीं हैं। जब वह शोर मचाया तब हम लोग भी देखें।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए, आरोपी लड़की के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago