Samastipur

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर शुरू हुआ TWR वर्क: ठंड में रेलवे लाइन को क्रेक होने से बचाने के लिए हो रहा काम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- कड़ाके की ठंड में रेलवे लाइन का क्रैक होना आम बात है। लेकिन कभी-कभी यह बड़े हादसे का कारण भी बन जाता है इसी को देखते हुए समस्तीपुर रेलवे मंडल के समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड पर आधुनिक मशीन से TWR‌ वर्क शुरू किया गया है। इस कार्य के तहत रेलवे लाइन के पुराने जॉइंट को काटकर उसे पुनः नया किया जा रहा है। ताकि कड़ाके की ठंड में रेलवे लाइन के क्रेक होने की संभावना न के बराबर रहे।

समस्तीपुर मंडल रेलवे प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीडब्लूआर वर्क से रेलवे ट्रैक की मजबूती और बढ़ जाती है। इससे कड़ाके की ठंड में होने वाली क्रैकनेस की संभावना न के बराबर रहती है। यह यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है।

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया पटरी पर बिछाई गई रेलवे लाइन 50- 50 फीट की दूरी पर वेल्डिंग के जरिए आपस में जुटी रहती है। समय के साथ बैंडिंग पुरानी हो जाती है तो रेलवे लाइन के आपस में जॉइंट के हट जाने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे लाइन क्रेक हो जाती है। इसी क्रैकनेस को कम करने के लिए पुराने वेल्डिंग के स्थान पर आधुनिक मशीन द्वारा उसे काटकर उस स्थान पर नया वेंडिंग कर दिया जाता है इससे रेलवे ट्रैक की मजबूती बढ़ जाती है और रेलवे ट्रैक के क्रेक होने की संभावना न के बराबर होती है।

अक्सर यह देखा जाता है कि रेलवे लाइन पुरानी बिल्डिंग के पास ही क्रैक होती है। इसी को देखते हुए पहले चरण में समस्तीपुर खगरिया रेलखंड के सभी पुराने वेंडिंग के स्थान पर द्वारा से नया वेंडिंग किया जा रहा है। डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि रविवार को खगड़िया की ओर से समस्तीपुर के बीच डब्ल्यू आर वर्क शुरू किया गया है। दोपहर इस खंड के जितवारपुर बिशनपुर के पास 2 दर्जन से अधिक पुराने वेल्डिंग को काटकर उसके स्थान पर नया बिल्डिंग किया गया। डीआरएम ने बताया कि एक-एक कर समस्तीपुर जयनगर, समस्तीपुर दरभंगा, दरभंगा सीतामढ़ी, दरभंगा निर्मली समेत विभिन्न खंडों पर TWR वर्क कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

4 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago