Samastipur

पूर्व मुख्यमंत्री के गांव कर्पूरीग्राम में नया थाना के लिए 25 पद स्वीकृत, इस क्षेत्र में आएंगी 10 पंचायतों के 35 से अधिक गांव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम (पहले का नाम पितौंझिया) में नए थाने की अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दी गई है। इसके संचालन के लिए 25 कर्मियों के पदों को भी स्वीकृत कर दिया गया है। इसकी जद में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की 10 पंचायतें कर्पूरीग्राम, शपट्टी, नीरपुर, रूपनारायणपुर बेला, सिंधिया खुर्द, पुनास, बाजितपुर, विक्रमपुर वान्दे, बाधी, आधारपुर में आने वाले 35 से अधिक गांव आएंगे।

पहले ये सभी गांव समस्तीपुर जिला मुफ्फसिल थाने के अधिकार क्षेत्र में आते थे। राजनीतिक, सांप्रदायिक, नक्सली गतिविधि और धार्मिक दृष्टि से संवेदनशीलता को कर्पूरीग्राम थाने के सृजन का आधार बनाया गया है। इस थाने के लिए चार दारोगा, तीन जमादार, चार हवलदार, 12 सिपाही, एक चालक सिपाही, एक वायरलेस चालक समेत 25 कर्मियों के पद सृजित किये गये हैं।

थाना और पदों के सृजन पर वित्त विभाग की भी सहमति प्राप्त हो गई है। गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यहां के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल और जनसंख्या काफी अधिक है। कर्पूरीग्राम की मुफ्फसिल थाना मुख्यालय से दूरी लगभग 10 किमी है। यह क्षेत्र मुफ्फसिल थाना के अतिरिक्त मुसरीघरारी थाना, ताजपुर थाना एवं पूसा थाना से काफी दूर है।

इस वजह से यहां के लोगों को थाना तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। मुफ्फसिल थाना मुख्यालय से कर्पूरीग्राम जाने वाले रास्ते में रेलवे गुमटी एवं शहर का काफी बड़ा क्षेत्र (बाजार) पड़ता है। यहां पहले से बैंक, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन और कर्पूरीग्राम रैक प्वाइंट मौजूद है। इससे यहां की गतिविधि काफी अधिक है। इस क्षेत्र से होकर समस्तीपुर-ताजपुर-मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर-पूसा-मुजफ्फरपुर जाने वाली दो मुख्य मार्ग भी गुजरते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago