Samastipur

गौतम इलेवन को 50 रन से पराजित कर जगधर पहुँची फाइनल में

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का पहला सेमीफाइनल मैच जगधर इलेवन क्रिकेट क्लब, बेगूसराय और गौतम इलेवन पाँड़ के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जगधर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेलते हूए 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के गुड्डू ने 44 गेंदों पर 72 रन बनाए।

वहीं कृष्णा 33, रामप्रीत 29, अब्दुल 24 और रासबिहारी ने 17 रनों के योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में मृत्युंजय एवं गोलू ने 2-2 विकेट, बाबा, अभिषेक और रॉनित ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी गौतम की टीम ने लक्ष्य प्राप्ति करने को संघर्ष करती हुई नजर आयी और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी।

इस प्रकार 50 रन से जगधर की टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुँच गयी। गौतम की तरफ से मृत्युंजय ने 41 रन, अभिषेक ने 35, अमन 28 और गौतम ने 18 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी करते हुए रासबिहारी ने 3 विकेट, शशि शेखर ने 2 और सचिन, गुड्डू और सुमन ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के गुड्डू घोषित किये गए।

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ राजेश कुमार राय एवं ललन सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए किया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में मो. नाफिश एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ एवं समीर कुमार रोशन एवं कॉमेंट्री शशि सिंह ने किया। मौके पर सुभाष कुमार, नवनीत कुमार, विनय कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, अंकित, शशि राज, ब्रजकिशोर, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

24 घंटे ago