Bihar

बिहारः जमीन दाखिल-खारिज में अब नहीं चलेगा खेल, विभाग ने बनाया नया नियम; CO पर कसा नकेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में भूमि विवाद पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नया नियम बनाया है। पिछले दिनों भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने इसके संकेत दिए थे।अब अंचल अधिकारी एक बार दाखिल-खारिज के आवेदन को रद्द करने के बाद उसे फिर से स्वीकार नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार ने दाखिल-खारिज के नियम को और सख्त बनाते हुए नये नियम को प्रभावी कर दिया है। नयी व्यवस्था में अंचल अधिकारी किसी सूरत में दाखिल-खारिज के आवेदन पर दोबारा विचार नहीं कर सकेंगे।

नए प्रावधान के तहत अंचल अधिकारी द्वारा दाखिल-खारिज के किसी आवेदन को अस्वीकृत करने के बाद उस पर विचार का अधिकार वे स्वत: खो देंगे। ऐसा नहीं होगा कि वे एक बार दाखिल-खारिज के किसी आवेदन को अस्वीकार करने के बाद फिर से आवेदक द्वारा आवेदन देने पर उसे स्वीकार कर लें। नये प्रावधान से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अक्सर अवैध कमाई के लिए आरटीपीएस से दिए गए आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। पिछले गेट से दलाल आवेदन ले लेते हैं जिसे स्वीकार कर म्यूटेशन कर दिया जाता है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मौजूदा प्रावधान में बड़ा बदलाव करते हुए अब अंचल अधिकारी के इस अधिकार को सीमित कर दिया है। अब उनके द्वारा आवेदन अस्वीकृत करते ही विचार के लिए वह मामला भूमि सुधार उप समाहर्ता के स्तर पर ही विचार किया जा सकेगा। हालांकि वे अपने पूर्व के आदेश पर पुनर्विचार के लिए रैयत को भूमि सुधार अपर समाहर्ता के न्यायालय में अपील के लिए दायर करने का निर्देश दे सकते हैं। इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। विभाग ने इसको लेकर अपनी आईटी शाखा को फुलप्रूफ सिस्टम तैयार करने को कहा है।

अभी कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि अंचल अधिकारी दाखिल-खारिज के किसी आवेदन को अस्वीकृत करने के बाद आवेदक द्वारा फिर से आवेदन करने पर उस पर विचार करते हैं। वे उसे स्वीकार भी कर लेते हैं। विभाग को ऐसी सूचना मिली है कि इस मामले में कई अंचलों में गड़बड़ी की गयी। यही नहीं इसमें भ्रष्टाचार की आशंका भी रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा MLA राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, गैर इरादतन ह’त्या केस में मिली थी सजा

बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह को दिल्ली उच्च…

7 मिनट ago

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

3 घंटे ago

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…

3 घंटे ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

10 घंटे ago