समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकनूर रोड धरमपुर स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल में हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ 74वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के निदेशक मजहर आलम ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी।
झंडोत्तोलन के उपरांत स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन हम सभी वीरों को सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत कि आजादी के लिए संघर्ष किया, अपनी जान की आहुति दी तब जाकर कामयाबी मिली।
उन्होंने कहा कि हम डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भी याद करते हैं जिन्होंने संविधान बनाया। उन्हें संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगा था। निदेशक ने कहा की आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ, तभी से हमलोग गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे।
इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत सुनाया जिसे स्थानीय लोगों ने बेहद प्रशंसा की। इस मौके पर वार्ड पार्षद पति एहसानुल हक चुनने, अजहर आलम, आदिल खान, नोशाद खान, डॉ. इस्तियाक आलम मुनचुन, शम्स तबरेज़, तौफ़ीक़, विनय कुमार, उजमा आफ़ीफ़ा, मेहर निगार, आयुष कुमार, अनुराग कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…