समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां दोस्त को घर छोड़ने जा रहे हैं युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधपुरा गांव की है। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक और चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया।
मृतक के बारे में बताया जाता है कि वह अपने दोस्त को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था, इसी क्रम में सिंघिया की ओर से रोसड़ा जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक अन्य घायल युवक को स्थानीय लोगों ने रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान दूधपुरा गांव के मोहम्मद अनवर के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आमिर के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…