Samastipur

दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे गल्ला व्यवसाई के यहां बदमाशों ने 75 हजार रुपये लूटा, फायरिंग करता हुआ फरार… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपूरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार देर शाम दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे किराना व्यवसाई सुरेश प्रसाद के दुकान पर ग्राहक के रूप में आकर लूटपाट की। ‌इस दौरान बदमाशों ने गल्ला से 75 हजार नगदी की लूट कर लिया। बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की ओर बाइक से फरार हो गए।

बदमाशों की संख्या दो बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस दौरान दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि देर शाम किराना दुकानदार सुरेश प्रसाद अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए और सुरेश प्रसाद से चावल दिखाने को कहा। जब श्री प्रसाद चावल दिखाने और रेट की जानकारी दी तो दो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी, और दुकान के गले में बिक्री का रखा कुल 75 हजार लूट लिया। इस दौरान जब दुकानदार सुरेश उनका प्रतिरोध करना चाहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान बदमाश फायरिंग करता हुआ समस्तीपुर शहर की ओर फरार हो गया। दुकानदार ने बताया कि इस दौरान वह हल्ला मचाते रहे लेकिन कोई भी लोग बीच-बचाव करने नहीं पहुंचे। नहीं तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की घटना की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान कर जल्दी से गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago