Samastipur

समस्तीपुर जिला प्रशासन उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर करेगा सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें बैंक लूट की घटना से सर्वाधिक बार बचाने वाले व्यक्ति, सर्वाधिक बार भूदान करने वाले व्यक्ति, आग लगने व पानी में डूबने से सर्वाधिक बार बचाने वाले व्यक्ति, सबसे अधिक ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति व सर्वाधिक नि:शुल्क इलाज करने वाले चिकित्सक को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा सर्वाधिक ट्रैफिक मैनेजमेंट (भोला टॉकीज व ताजपुर) करने वाले व्यक्ति को, गरीब बच्चों को सर्वाधिक नि:शुल्क शिक्षा देने वाले व सर्वाधिक नि:शुल्क मार्शल आर्ट से संबंधित महिलाओं को प्रशिक्षण कराने वाले व्यक्ति, सर्वाधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले व्यक्ति, सर्वाधिक बार बाल विवाह रोकने के लिए थाना को सूचित करने वाले व्यक्ति, सर्वाधिक पेड़ लगाने वाले व्यक्ति व सर्वाधिक सौर ऊर्जा अधिक लगाने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जिले के आम नागरिक के द्वारा जिला सूचना व जनसंपर्क कार्यालय में 18 जनवरी 2023 तक कागजात के साथ आवेदन जमा करना है। इसको लेकर डीपीआरओ अश्वनी कुमार चौबे ने बताया कि आवेदक नाम, पता, मोबाइल नंबर, उत्कृष्ट कार्य के संबंध में स्पष्ट विवरण अंकित रहेंगे। प्राप्त आवेदन के आधार पर 4 दिनों के अंदर सत्यापन कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

4 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

14 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

16 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

16 घंटे ago