समस्तीपुर/पूसा :- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा (डायट) में डीएलएड के रिक्त सीटों पर स्पॉट नामांकन के लिए बुधवार को दूसरी चयनित मेधा सूची जारी कर दी गई। इसमें साइंस की रिक्त 3 व आर्टस के 6 प्रतिभागियों का नाम शामिल है। चयनित छात्र 20 जनवरी तक सभी मूल प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होकर नामांकन करा सकते हैं। इसके बाद उनका दावा स्वत: समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया रिक्त सीटों पर नामांकन के बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्राचार्यो का एक ग्रुप बनाया गया है। जिसके माध्यम से प्रथम स्पॉट एडमिशन के लिए जमा आवेदन में से मेधा सूची से रिक्तियों को भरा जाना है। इसके तहत कोटिवार सूची जारी कर दी गई है। इसमें विज्ञान विषय के लिए चयनित प्रतिभागियों में निरंजन कुमार, रवीना कुमारी, विकास कुमार शामिल है। जबकि आर्टस के लिए अर्जुन शर्मा, रितु कुमारी,स्वेता रंजन, जेबा प्रवीण, खदीजा सकील,स्वेता कुमारी शामिल है।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…