Samastipur

समस्तीपुर: बहनोई की हत्या में आरोपी साला गिरफ्तार, जहर देकर हत्या का मामला हुआ था दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी की पुलिस ने नागरबस्ती गांव में बुधवार को छापेमारी कर बहनोई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बहनोई की हत्या में फरार आरोपी नागरबस्ती में आया हुआ है। सूचना मिलने पर दारोगा उमाकांत यादव व मनीषा कुमारी ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

बता दें कि चार माह पूर्व अपने पुत्र की छठी में नागरबस्ती आया था। जहां जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गयी थी। मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष 24 अगस्त को मुंगेर जिला के क्योरा मैदान निवासी स्व. कर्धन साह का पुत्र गौतम कुमार अपने ससुराल समस्तीपुर जिले के नागरबस्ती निवासी राजू साह के यहां आया था। जहां जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर मथुरापुर ओपी थाना में कांड संख्या 274/22 दर्ज किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 मिनट ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago