समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

महिला फुटबॉल मैच में शिवानी के बेहतरीन गोल की बदौलत बेगूसराय पहुंची फाइनल में, आज होगा मुंगेर से मुकाबला 

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [श्री राजपूत] :- दलसिंहसराय के छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर जय महाकाल दल के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफइनल मैच शनिवार को दलसिंहसराय व बेगूसराय के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत पूर्व मुखिया सुमित भूषण चौधरी, दिलीप चौधरी, वार्ड पार्षद पवन कुमार, महाकाल दल के संस्थापक सोनू सिंह राजपूत, अध्यक्ष अजय वर्मा आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया।

खेल के शुरुआत सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, आयोजन समिति के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाते हुए किया। खेल के शुरूआती दौर से ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हावी रही। वहीं दोनों टीम के गोलकीपर ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोई भी बॉल को गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया। हाफ टाइम तक दोनो ही टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।

new file page 0001 1

हाफ टाइम के बाद बेगूसराय टीम की खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को बदलते हुए दलसिंहसराय टीम के गोल पोस्ट पर लगातार प्रहार करती रही। 50वें मिनट में बेगूसराय टीम की दस नंबर जर्सी की खिलाड़ी शिवानी कुमारी ने बेतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया, जो अंत तक क़ायम रहा। बेगूसराय ने एक गोल से दलसिंहसराय को हराते हुए फाइनल में पहुंची। रेफरी की भूमिका दिनेश कुमार, लाईनसमैन के रूप में तरुण कुमार व सन्नी कुमार, फोर्थ रेफरी की भूमिका राधे पासवान ने निभाई।

IMG 20230109 WA0007

मैच समाप्ति के बाद अतिथियों ने बेस्ट 22 का पुरस्कार बेगूसराय के शिवानी कुमारी के और बेस्ट 11 का पुरस्कार दलसिंहसराय के खिलाड़ी शबनम कुमारी को दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुंगेर व बेगूसराय के बीच खेला जाएगा। मौके पर महाकाल दल के मनीष वर्णवाल, अजित यादव, बब्लू यादव, देव ऋषि, सुभाष यादव, कैलाश कुमार राय, कुंदन ठाकुर, विवेक दत्त, नवल कुमार, रामू भगत, कौशिक कमल, हिमाद्री देवनाथ, मुकेश राय, श्रवण कुमार, प्रखर कर्ण सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

1080 x 608

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20230123 WA0094 01

Post 193 scaled

20201015 075150