Samastipur

दलसिंहसराय में राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज, JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने किया उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- स्थानीय न्यू सब्जी मंडी बाजार समिति के प्रांगण में राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का शानदार उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बैटिंग करते हुए कराया। वहीं श्री कुशवाहा के साथ अतिथियों में शामिल जदयू राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रशांत पंकज, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, सब्जी मंडी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, विजय कुमार यादव, चंद्रमणि प्रसाद सिंह, गोवर्धन राय, अनिल कुमार राय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ा एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

टूर्नामेंट का प्रथम मैच जगधर, बेगूसराय एवं टाइगर इलेवन शेरपुर विद्यापति नगर के बीच खेला गया। जिसमें टाइगर इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हूए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 122 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से पवन ने 33 रन, कृष्णा ने 29, शिवम ने 20, बिट्टू ने 13 रनों के योगदान दिया। जबकि गेंदबाजी में कृष्णा एवं सोनू ने 3-3 विकेट और रास बिहारी ने 2 विकेट प्राप्त किये। जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

लक्ष्य प्राप्ति को उतरी जगधर की टीम ने 15.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त करते हुए मैच को 4 विकेट से जीत लिया। टीम की तरफ से सुमंत ने नाबाद 41 रन, गुड्डू यादव एवं गोलू राजपूत ने 21-21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम एवं मोनू ने 2-2 और अंकित एवं कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

आज के में ऑफ द मैच जगधर के खिलाड़ी सुमंत घोषित किये गए, जिन्होंने 31 बॉल पर 41 रन बनाया। मैच के दौरान एम्पायर के रूप में पंकज कुमार एवं विवेक कुमार ने अपना योगदान दिया। वहीं स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ ने एवं कॉमेंट्री का कार्य सत्यसंध भारद्वाज एवं गुरुदेव कुमार पटेल ने किया। मैच के दौरान मुख्य रूप से टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, नवनीत कुमार, रामसकल महतो, हिमांशु चौधरी, शंकर राम, सुभाष कुमार, बाजार समिति क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद चाँद, अंकित, नीतीश पटेल, नीतीश पासवान, सौरभ, बुलबुल, रॉकी, कुंदन, सुमित एवं बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

6 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

7 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

13 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago