Samastipur

दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- प्रखण्ड के केंवटा स्थित स्मारक स्थल पर दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

जिसमें माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के राज्य अध्यक्ष अशोक मिश्र, पार्टी जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील, जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज गुप्ता, स्थानीय नेता रामसेवक राय, अर्जुन राय, विश्वनाथ राय, अखिलेश कुमार, नरेस दास, अरुण ठाकुर, रविशंकर कुमार, साजन राय, राहुल कुमार, कैलास राय, रामगोविंद राय, रंजीत राय, कुन्दन कुमार, कन्हैया यादव, कृष्णा यादव, विकास कुमार, ऋषिकेश कुमार, राजद नेता संजय महतो, नंद किशोर महतो, शुभकरण इंतखाब सहित स्थानीय सैकड़ो लोगो ने माल्यार्पण किया।

सभा की अध्यक्षता माकपा सचिव विधान चंद्र ने किया। जिसमें विधायक अजय कुमार, मनोज सुनील, अशोक मिश्र, रामाश्रय महतो, मनोज कुमार गुप्ता आदि वक्ताओं ने देश एवं राज्य की वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कामरेड सुरेन्द के संघर्ष की मशाल को आजीवन जलाए रखने की अपील आम जनता से किया। सभा के अंत मे समापन भाषण किसान नेता रामसेवक राय द्वारा दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नगर निकायों की सुरक्षा होगी मजबूत, तैनात होंगे सशस्त्र होमगार्ड जवान; विभाग का निर्देश

समस्तीपुर : राज्य के शहरी क्षेत्रों और नगर निकायों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक…

3 घंटे ago

उजियारपुर में नागपंचमी के दिन सर्पदंश से युवती की मौ’त, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया समय

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में नाग पंचमी…

10 घंटे ago

बेउर जेल से रिमांड पर समस्तीपुर लाए गए रेल मंडल के APO-2, सरकारी आवास से मिला था अवैध हथियार, CBI ने घूस लेते किया था गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय के तत्कालीन एपीओ-2 अरुण कुमार मंडल को अवैध हथियार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के इस स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक, पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बढेता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर बरहता…

12 घंटे ago

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित जनता दरबार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, भूमि को मिली स्वीकृति

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना…

13 घंटे ago