Samastipur

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 75वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा आयोजित 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75वीं पुण्यतिथि पर उनके तैल्य चित्र के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने इस बात पर दुख व्यक्त किया की आज देश में गांधी के विचार धारा के विपरीत गोडसे की विचारधारा के लोग शासन कर रहे हैं।

आगे उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि राष्ट्रपिता के सत्य अहिंसा के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाएं। इस देश में गोडसे की विचारधारा के लोगों द्वारा फैलाए जा रहे नफरत का प्रतिकार करें। आज ही इसी नफरत के प्रतिकार हेतु राहुल गांधी द्वारा निकाली गई कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन भी है इसलिए हम कांग्रेसजनों का यह पुनीत कर्तव्य है कि राहुल गांधी की इस भावना को जन जन तक पहुंचाएं।

मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक ई. अबू तनवीर, देवेंद्र नारायण झा, मुकेश कुमार चौधरी, बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. मोहिउद्दीन, देवता देवी गुप्ता, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, वारिसनगर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो. महफूज आलम, अशोक कुमार अकेला, संतोष कुमार, मिर्ज़ा काशिफ बेग, रंजन कुमार, राम शंकर राय, रुखशंदा परवीन, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, आमिर शाद समेत अन्य लोग मौजूद थें।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago