Samastipur

समस्तीपुर में निजी क्लीनिक में मरीज के परिजनों का जमकर हंगामा व तोड़फोड़, फायरिंग से दहशत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की मध्य रात्रि सड़क हादसे में घायल होकर आए एक मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान अस्पताल के ओटी को भी बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया गया।

कांच का खिड़की, फर्नीचर समेत अन्य सामानों की तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां भर्ती अन्य मरीजों में भय का माहौल बन गया। इस घटना में अस्पताल को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वहां फायरिंग भी हुई है लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद वहां दहशत का माहौल बन गया। घटना के पीछे भर्ती मरीज के इलाज पर खर्च रूपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। हंगामा कर रहे लोगों का बताना था की अस्पताल प्रबंधन द्वारा ज्यादा पैसा लिया जा रहा है, जबकी अस्पताल प्रबंधन इस बात से इंकार कर रहा है।

उधर घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची तो हंगामा मचा रहे लोग वहां से फरार हो गए। इस दौरान सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होकर उक्त अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे उपचार के लिए पहुंचे थे। जहां प्राइमरी उपचार के बाद मरीज को सीटी स्कैन के लिए बाहर भेजा जा रहा था।

इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की परिजनों ने हॉस्पिटल पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। भारी संख्या में जुटे परिजन अस्पताल के ओटी में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल का एक कर्मी भी घायल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई।

मौके पर जब मुफस्सिल पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहे लोग वहां से खिसक गए। वहीं पुलिस का बताना है की देर रात निजी अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम को मौके पर पहुंच मामले की जांच की है। हंगामा के पीछे पैसा को लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है, वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago