Samastipur

300 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों को लेकर DM और SP की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के संयुक्त अध्यक्षता में शराब विनिष्टीकरण, विधि व्यवस्थाा, भूमि विवाद, खनन, मद्य निषेध एंटी नारकोटिक्स, कब्रिस्तान घेराबंदी, न्यास परिषद, दुर्घटना, कारा, थाना में सीसीटीवी, बाल श्रम संरक्षण, पीसी पीएनडीटी एक्ट, माप तौल एवं औषधि निरीक्षण तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 300 दिनों से अधिक के लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

माप तौल निरीक्षक को प्रत्येक डिवीजन में 5-5 डीलरो एवं गोदामों पर होने वाले उठाव की जांच करने का निर्देश दिया गया। पटोरी में नए जेल बनाने हेतु स्थल चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी को दिया गया। सभी थानों में अधिष्ठापित कैमरों की पिक्चर क्वालिटी एवं साउंड क्वालिटी का ससमय जांचते रहने का निर्देश सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम में 60 दिनों से अधिक मामलों में अविलंब माननीय न्यायालय में दाखिल करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही इसकी प्रति जिला कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि इस अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय किस्त के मुआवजे का भुगतान किया जा सके।

इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जीविका डीपीएम, कारा अधीक्षक, मद्य निषेध अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता आरसीडी समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago