समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रमंडलीय प्रभारी तारा नंद सदा ने एक बयान जारी कर विगत 19 एवं 20 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा (बिहार) के समस्तीपुर से गुजरने के क्रम में आम कांग्रेसजनों विशेषकर रोसड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह तथा शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया है
जिलाध्यक्ष ने बताया की इन लोगों के सहयोग से समस्तीपुर जिले से पदयात्रा काफी सफलतापूर्वक गुजरी। यात्रा में सहयोग देने के लिए आमजनों, किसानों, मजदूरों, बुद्धिजीवियों एवं नौजवानों के साथ-साथ जहांगीरपुर उत्तरी (एरौत) के मुखिया अरुण कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह, रौशन कुमार सिंह, मनोज सहनी आदि लोगों के सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी के लिए भी उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में पद यात्रियों के अतिरिक्त बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी गौतम, प्रदेश नेता बृजेश पांडे, पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी,
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह, आशुतोष शर्मा, धनंजय शर्मा, कपिल देव यादव, कमल देव शुक्ल, वसी अख्तर, शशिकांत तिवारी आदि लोगों को भी धन्यवाद दिया है कि इन लोगों ने भी ज़िला से गुजरने वाली पदयात्रा में अपना बहुमूल्य समय देकर यात्रा में चार चांद लगाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस यात्रा का व्यापक प्रभाव जिला में महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में इससे काफी बल मिलेगा।
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…