Samastipur

इनौस का समस्तीपुर जिला सम्मेलन संपन्न, रौशन बने जिला सचिव व आसिफ बने जिला अध्यक्ष

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि राज्य में 20 लाख रोजगार की मांग को लेकर इनौस आंदोलन करेगा। वे शनिवार को सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर में इनौस के समस्तीपुर जिला के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। लाईब्रेरी, लेबोरेटरी, खेल सामग्री का आभाव है। इसे सुधारने के बजाय केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। शिक्षा एवं रोजगार पर साजिश के तहत हमला किया जा रहा है। वहीं शिक्षा, रोजगार व महंगाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है और शराब के नाम पर दलित- गरीबों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके खिलाफ इनौस हर स्तर पर संघर्ष करेगा। इससे पहले गंगापुर हाट स्थित पंचायत सरकार भवन में झंडोतोलन से सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता इनौस के जिलाध्यक्ष रामकुमार ने की। सम्मेलन का उद्घाटन माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने किया।

सम्मेलन को इनौस के राज्य सचिव शिव प्रकाश रंजन, ऐपवा की जिलाध्यक्ष व माले राज्य कमिटी सदस्य वंदना सिंह, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष ललन कुमार, जिला सचिव महावीर पोद्दार, आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार, माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, इंसाफ मंच के आफताब अहमद आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का सांगठनिक सत्र का संचालन राज्य पर्यवेक्षक व इनौस के राज्य उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने किया। राज्य उपाध्यक्ष रंजीत राम ने उनका सहयोग किया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय नई जिला कमिटी गठन किया गया।

इसमें नया जिला सचिव रौशन कुमार व जिला अध्यक्ष आसिफ होदा चुने गये। सम्मेलन से प्रस्ताव पारित कर 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ रैली में जिले से हजारों लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

25 मिनट ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

32 मिनट ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

46 मिनट ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

10 घंटे ago