Samastipur

मंत्री आलोक कुमार मेहता को मिली जान से मारने की धमकी, थाने में दर्ज कराया FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

विवादों में फंसे मंत्री सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आलोक मेहता को धमकी मिली है. आलोक मेहता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. मंत्री का आरोप है कि उन्हें फोन कर जान मारने की धमकी दी गयी और जाति-सूचक गालियां दी गयी.

पटना के सचिवालय थाने को दी गयी शिकायत में मंत्री आलोक मेहता ने कहा है “23.01.2023 को दिन के 3:14 बजे मेरे सरकारी मोबाईल नम्बर- 9431807369, जो मेरे नाम से निबंधित है, पर एक मोबाइल न०- 9140245089 से फोन आया. ट्रू-कॉलर में फोन करनेवाले का नाम दीपक पाण्डेय दिखाया जा रहा था.

जब मैंने फोन उठाया तो उस व्यक्ति ने मुझे जाति – सूचक शब्दों के साथ भद्दी-भद्दी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी. मैंने फोन काट दिया. फिर लगातार उस नंबर से फोन आता रहा. जब मैंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया तो एक दूसरे नंबर से लगातार फोन आने लगा. इस कॉल पर ट्रू कॉलर में व्यक्ति का नाम पप्पु त्रिपाठी डिस्प्ले हो रहा था था और उसका मोबाईल नंबर – 9648076657 था.”

मंत्री आलोक मेहता ने पुलिस ने कहा है कि इन कॉल और कॉलर की जाँच कर शीघ्र कानूनी कारवाई की जाए. वहीं धमकी को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम भी किया जाये.

बता दें कि बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ साथ गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता विवादों में हैं. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए समाज के 10 प्रतिशत लोगों को अंग्रेजों का दलाल बताया था. इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी समेत कई पार्टियों ने आरोप लगाया है कि राजद बिहार को फिर से जातीय युद्ध में ढकेलना चाहती है. अब मंत्री ने कहा है कि उन्हें जाति सूचक गालियां और जान मारने की धमकी दी गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago