Samastipur

इग्नू में 31 जनवरी तक जमा होंगे आवेदन फॉर्म, करवा सकते हैं ऑनलाइन नामांकन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी 2023 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गयी है।

छात्र-छात्राएं इग्नू की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यक्रमों में विषयों और अध्ययन केंद्र का चयन कर ऑनलाइन नामांकन करवा सकते हैं। छात्र-छात्राएं छह माह के सर्टिफिकेट, एक वर्षीय डिप्लोमा, तीन वर्षीय स्नातक एवं दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं।

जनवरी 2023 सत्र में नामांकन लेने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र छात्राओं को बीए जनरल, बीकॉम जनरल एवं बीएससी जनरल कार्यक्रम के लिए शुल्क छूट में लाभ मिलेगा। शुल्क में छूट का लाभ भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आमदनी ढाई लाख तक है उन्हीं को दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक को सरकार द्वारा निर्गत आय प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

आवेदक को इन चीजों की होगी जरूरत

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए स्कैन की गई तस्वीर (100 केबी से कम), स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम), उम्र प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम), प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम), अनुभव प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो) (200 केबी से कम), श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी, एससी-एसटी-ओबीसी (200 केबी से कम) तथा गरीबी रेखा से नीचे (200 केबी से कम) होने पर बीपीएल प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी।

शुल्क वापसी के लिए निर्धारित हैं नियम

प्रवेश के समय एक गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क दो सौ रुपए प्रथम सेमेस्टर, वर्ष के कार्यक्रम शुल्क के साथ लिया जाएगा। यदि कोई छात्र प्रवेश रद्द करने और शुल्क की वापसी के लिए आवेदन करता है तो विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार धनवापसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा। प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि से पहले भुगतान किया गया शुल्क दो सौ रुपये की कटौती के बाद वापस किया जाएगा।

प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि से 15 दिनों के भीतर भुगतान किया गया शुल्क पांच सौ रुपये की कटौती के बाद वापस किया जाएगा। प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया गया शुल्क एक हजार रुपये की कटौती के बाद वापस किया जाएगा। अंतिम तिथि बंद होने के 30 दिनों के बाद-कोई वापसी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

25 मिनट ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

42 मिनट ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

2 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

10 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

11 घंटे ago