Samastipur

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वार्षिक इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा वार्षिक इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता का सामूहिक मेजबानी तिरहुत कृषि महाविद्यालय एवं मत्स्यिकी महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। इस वार्षिक इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पी एस पांडे के द्वारा किया गया।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के आठ विभिन्न महाविद्यालय के छात्र छात्रायें हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र के मौके पर निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रंजन लायक के द्वारा मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का मेजबानी कर रहे तिरहुत कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर ए के सिंह सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन तथा मार्चपास्ट के द्वारा खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया। उद्घाटन के पहले दिन प्रतिभागियों के द्वारा एक 100 मीटर 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति डॉक्टर पी एस पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से सामूहिकता की भावना का विकास होता है। खेल में हार और जीत होती है, इस पर निराश नहीं होना चाहिए। इससे लोगों में जागरूकता का विकास होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का चयन राष्ट्रीय खेल के लिए होगा विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

4 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

11 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

13 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

18 घंटे ago