Samastipur

समस्तीपुर: निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, जमकर किया तोड़फोड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र स्थित भारत इमरजेंसी हाॅस्पीटल नामक नर्सिंग होम में एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा और तोड़फोड़ किया। इस बीच लोगों के आक्रोश को देखते हुए चिकित्सक मौके से फरार हो गए। बाद में कुछ बुद्धिजीवियों के पहल पर आक्रोशित लोग शांत हुए। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर मिर्जापुर वार्ड संख्या-8 निवासी गनौर साह के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है।

घटना के सबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि सुमन के पेट में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए भारत इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने पेट में आंत फंसने की बात कह कर बिना जांच कराए ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद युवक की स्तिथी बिगड़ने पर आनन-फानन में समस्तीपुर रेफर कर दिया, जहाँ ले जाने के क्रम में युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। इसके बाद सभी वापस ताजपुर लौट नर्सिंग होम पर जमकर तोड़फोड़ किया। परिजन डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन कर देने का आरोप लगा रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago