Samastipur

समस्तीपुर की आर्या पांडे को पंजाब में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मिला स्वर्ण पदक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पंजाब के जालंधर शहर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022-23 राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें भारत के भिन्न – भिन्न राज्यों ने हिस्सा लिया।

बिहार के समस्तीपुर काशीपुर के ऋषिकेश कुमार की पुत्री आर्या पांडे ने स्वर्ण पदक लाकर समस्तीपुर शहर का मान बढ़ाया। अब आर्य पांडे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने नृत्य की प्रस्तुति कर पूरे भारत देश का मान बढ़ाएंगी।

आर्या पांडेय ने बताया की पिछले कई वर्ष से वो रामबाबू चौक स्थित स्मार्ट स्टेप्स डांस क्लास में प्रशिक्षण ले रही है। अपनी सफलता का सारा श्रेय उन्होंने अपने माता पिता और डांस टीचर जतिन और लक्ष्मण सर को दिया है।

विजेता आर्या पांडे को स्मार्ट स्टेप्स के निदेशक अमित सिंह ने जीत की बधाई और अंतराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। वहीं बिहार डांस एसोसिएशन के फाउंडर सन्नी एडवर्ड और एसोसिएशन के समस्तीपुर सचिव बादल कुमार ने भी आर्या को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, जिले में 30.09 लाख मतदाता; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का मिलेगा मौका

समस्तीपुर : जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को निर्वाचक सूची का…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे DIG, कहा- लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं, अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

DIG मनोज तिवारी की फाइल फोटो  समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस अनुसंधान…

7 घंटे ago

पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोकसभा आयोजित

समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ की खरीदारी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने लगाया ह’*त्या का आरोप

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…

11 घंटे ago