Samastipur

दलसिंहसराय में शुरू हुआ महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट, सातनपुर ने अशोक नगर को एक रन से हराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय प्रखंड के कोनैला गांव स्थित ठाकुरवारी स्टेडियम में सोमवार से महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, विभूतिपूर विधायक अजय कुमार, भोजपुरी के सुप्रसिद्ध लोकगायक शिवेश मिश्रा, चंद्रमनी सिंह, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, राजीव चौधरी, पंकज लाल, बीरेन्द्र कुमार झा, ललन कुमार ईश्वर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर महंत सुरेश झा के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उद्घाटन मैच केडी इलेवन अशोक नगर और सातनपुर के बीच खेला गया। सातनपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गयी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडी इलेवन अशोक नगर की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। बावजूद एक रन से मैच हार गयी। आयोजन समिति की ओर से मैंने ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी राहुल को दिया। मैच में निर्णायक की भूमिका नीरज राज और दिनेश कुमार छोटू ने निभाई। वहीं उद्घोषक का कार्य सत्यसंध भारद्वाज और स्कोरिंग का कार्य राजनंदन शर्मा ने किया। मौके पर पुरुषोत्तम भारद्वाज, त्रिलोकी मेहता, रंकज शर्मा, नीलेश भारद्वाज, राजन राठौर, सदन ईश्वर सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

6 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago