समस्तीपुर/पूसा :- नई दिल्ली से दरभंगा की तरफ जा रही डाउन बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) के चक्के में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के पूसा स्टेशन के पास हुई जहां चक्के में आग देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी। करीब 15 मिनट तक 73 नंबर गुमटी पर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद चक्के में लगी आग को बुझाया गया। आग पर नियंत्रण होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पूसा स्टेशन से खुली थी। आगे बढ़ी तो उसके चक्के से चिंगारी निकलने लगी। इससे बोगी में धुआं भरने लगा। यात्रियों ने इसपर शोर मचाना शुरू कर दिया। गार्ड केबिन की तीन बोगी से आगे के चक्के में आग लगी थी। स्टेशन के 72 नंबर गुमटी पर गेटमैन ने आग की लौ देखी तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद 73 नंबर गुमटी पर ट्रेन को रोक दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ एवं स्टेशन कर्मी की मौजूदगी में चक्के की आग को बुझा दिया गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। यात्री बोगी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ब्रेक चक्का में सटने के कारण चिंगारी निकली थी। उसे ठीक कर लिया गया और फिर आगे रवाना कर दिया गया।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…