समस्तीपुर :- रेलवे ने उर्स फेस्टिवल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते बरौनी-अजमेर के मध्य गाड़ी संख्या 05285 व 05286 बरौनी, अजमेर, बरौनी उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन एक ट्रिप चलायी जाएगी।
ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05285 बरौनी अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन बरौनी जंक्शन से 26 जनवरी को 06.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05286 अजमेर बरौनी उर्स स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को अजमेर से 08.45 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे बरौनी पहुंचेगी।
बरौनी एवं अजमेर के बीच अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, फेफना, रोसड़ा, इंदिरा, मऊ, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, सरायमीर, खोरासन रोड, शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, किशनगढ़ एवं मदार स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, स्लीपर क्लास के 15, अनारक्षित क्लास के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…