Samastipur

समस्तीपुर SP के निर्देश पर नगर थाना की पुलिस ने बैंको में चलाया चेकिंग अभियान, परखी सुरक्षा व्यवस्था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना की पुलिस ने विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया और अलार्म सिस्टम को भी परखा गया। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायद दी गयी।

दरअसल, रविवार को एसपी विनय तिवारी ने अपने मैराथन बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया था कि वह अपने -अपने थाना क्षेत्र के बैंक और एटीएम की चेकिंग करेंगे। इसके बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में आ गयी है। सोमवार को नगर थाना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैकों में लगे सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों, अलार्म आदि को भी चेक किया और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक कर जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।

बता दे की अधिकतर रुपए लूट की घटना बैंक से पैसे निकाल कर जाने के दौरान ही होती है। इस दौरान बदमाश बैंक में या फिर बैंक के बाहर ही आसपास मंडराते रहते हैं और वहीं से ग्राहक की रेकी कर सुनसान जगह देख घटना को अंजाम दे देते हैं। वहीं बाइक चोरी की भी घटनाएं सबसे ज्यादा बैंकों के आसपास ही होती हैं।

नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया की एसपी के निर्देश पर सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही बैंक उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े उसी के संबंध में चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बैंकों में संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

2 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

2 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago