समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर माधोपुर में गुरुवार को घर से विद्यालय पढ़ने के लिए निकले किशोर की विद्यालय के पीछे स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के माधोपुर गांव निवासी भोला महतो के पुत्र सुमित कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला सुमित गुरुवार को अपने घर से प्राथमिक मध्य विद्यालय पढ़ने के लिए निकला था। जिसके बाद वह विद्यालय के पीछे स्थित पोखर के पास खेलने के लिए चला गया था।
खेलने के दौरान वह पोखर में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हैं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। घटना की सूचना उपरांत पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया था। बता दें कि इस घटना के बाद से पूरा क्षेत्र शोक संतप्त हो गया है।
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…