समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंहसराय अंगार घाट पथ पर किराई बैजनाथपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवा की पहचान इसी थाना क्षेत्र के किराई सरपट्टी गांव के महेंद्र सिंह का पुत्र विक्रम कुमार 23 वर्ष बताया गया है।
घटना की सूचना पर जुटे आक्रोशित लोगों ने शव के साथ अंगार घाट दलसिंहसराय पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। आक्रोशित लोग मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग पर डटे हुए हैं।हालांकि मौके पर पुलिस पहुंच गई है लेकिन पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि विक्रम अपने घर का इकलौता पुत्र था वह दोपहर बाइक से दलसिंहसराय किसी कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रही ट्रैक्टर के चपेट में वह आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
बताया गया है कि करीब 5 ट्रैक्टर एक साथ दलसिंहसराय की ओर से आ रही थी दो ट्रैक्टर के पास हो जाने के बाद तीसरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी है। हालांकि लोग मुआवजा की मांग पर डटे हुए हैं। थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया जा रहा है, लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं स्थानीय बीडीओ को भी सूचना दी गई है।
बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…
समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…
समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…