समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने गस्ती के दौरान टाइगर मोबाइल जवान पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। मामला मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मुक्तापुर स्टेशन के पास की है। जहां गस्ती के दौरान एक ट्रिपल लोड बाइकर्स को रोक टाइगर मोबाइल पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान 20-25 की संख्या में लोगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने जवान के साथ धक्का-मुक्की की और फिर पत्थर से वार कर जख्मी कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मथुरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने जख्मी सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी जवान की पहचान मुन्ना यादव के रूप में हुई है जो मथुरापुर ओपी में टाइगर मोबाइल के रूप में तैनात है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…