Samastipur

न्यू ईयर की पार्टी से पहले भारी मात्रा में शराब बरामद, एक ट्रक के अलावा मैजिक व पिकअप पर लदे 200 कार्टन शराब जब्त

तस्वीर : सांकेतिक (शराब) 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा गांव स्थित एक मुर्गी फॉर्म से पुलिस ने गुरुवार तड़के भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। विदेशी शराब एक ट्रक के अलावा मैजिक व पिकअप पर अलग-अलग लोड 200 कार्टन से अधिक विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि, इस दौरान कारोबारी कुहासा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

बताया गया है कि शराब न्यू ईयर पर बिक्री करने के लिए कारोबारी ने स्टार्ट कर रहे थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तड़के पुलिस को सूचना मिली कि हांसा गांव स्थित शिव शक्ति हेचरी नामक मुर्गी फॉर्म में भारी मात्रा में शराब उतारा जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो वहां पर कारोबारी कुहासा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक के अलावा एक पिक अप और एक मैजिक वाहन बरामद किया है। जिस पर अलग-अलग करीब 200 कार्टन शराब लोड था बरामद शराब की कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है।

न्यू ईयर पर बिक्री के लिए मंगाया गया था शराब

बताया गया है कि न्यू ईयर और 28 दिसंबर को समस्तीपुर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में शराब का स्टॉक किया जा रहा था। क्योंकि चुनाव को लेकर शराब की डिमांड बढ़ी हुई है। वहीं नया साल भी आ रहा है। इसमें लोग मौज मस्ती के लिए इसका उपयोग करेंगे। इसी ख्याल से कारोबारी ने बड़ी संख्या में यहां स्टॉक किया था। बरामद शराब हरियाणा निर्मित बताया गया है। थाना इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में मुर्गी फॉर्म कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

13 घंटे ago