National

‘बिहार का अपमान करने का इरादा नहीं था’ हंगामे के बाद मंत्री पीयूष गोयल ने टिप्पणी वापस ली

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज बिहार पर एक विवादास्पद टिप्पणी वापस ले ली। जब राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के सदस्य मनोज झा राज्यसभा में महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बोल रहे थे तब गोयल ने कहा था, ‘इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें।’

इसे लेकर राजद के नेताओं ने पीयूष गोयल से मांफी मांगने की मांग की। गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राजद नेता मनोज झा ने भाजपा नेता पीयूष गोयल से माफी की मांग की. मनोज झा ने बिहार को लेकर पीयूष गोयल की टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया था और बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को इसे लेकर एक पत्र लिखा था।

बता दें कि बुधवार को जब राजद नेता मनोज झा राज्यसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे, तभी पीयूष गोयल ने यह टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, “सर, यह बिहार का अपमान है। पीयूष जी, मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि आप मेरे बारे में जो कुछ भी कहना चाहते हैं, कहें, लेकिन कृपया बिहार पर टिप्पणी न करें।”

बिहार के सांसदों ने श्री गोयल पर अपमानजनक शब्द के रूप में उपयोग करके अपने राज्य को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। आज सुबह, श्री गोयल ने एक स्पष्टीकरण दिया लेकिन माफी मांगने से चूक गए। मंत्री ने राज्यसभा में कहा, “मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का बिल्कुल इरादा नहीं था। अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं।”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

14 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago