Samastipur

विभूतिपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प के दौरान गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबईया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मारपीट के दौरान एक महिला समेत तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए। सभी जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोली लगने से घायल राम सुदिन महतो के पुत्र राजेश कुमार को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा बरामद किया है। उधर घटना के विरोध में एक पक्ष द्वारा दलसिंहसराय रोसड़ा SH- 88 को दाहो चौक के पास जाम कर दिया गया ।जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव के श्याम सिंह पेट्रोल पंप बनाने के लिए जमीन की भराई कर रहे थे। पास के ही रामसेवक महतो कुछ शक हुआ कि उनकी जमीन को भड़ा लिया गया है जिस पर नापी कराई गई तो रामसेवक सिंह की जमीन निकली। जिसके बाद रामसेवक ने उस जमीन पर सोमवार को झोपड़ी बनाई थी लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह श्याम सिंह के लोगों ने उक्त झोपड़ी में आग लगा दी।

जिसके बाद आक्रोशित हुए रामसेवक महतो के समर्थकों ने वहां पहुंचकर इसका विरोध किया तो श्याम सिंह के समर्थक उनसे भिड़ गए इस दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई। मारपीट के दौरान श्याम सिंह के समर्थकों द्वारा कई राउंड गोली भी चलाई गई। गोलीबारी की इस घटना में राजेश को सीने में गोली लग गई जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। उधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम शुरू कर दिया है। थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है, मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago