समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव में गुरुवार को एक इंटर की छात्रा का शव पंखे से लटकता हुआ उसके घर में मिला। छात्रा गांव के बीरबल महतो की पुत्री पूनम कुमारी 18 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
परिवार के लोगों का कहना है कि पूनम इसी साल इंटर की परीक्षा में फेल हो गई थी। जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। दोपहर लोगों ने देखा कि उसका किवाड़ बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी जब उसने की किवाड़ नहीं खोला तो गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने घर का किवाड़ तोड़कर जो लोहे का था। अंदर प्रवेश किया तो देखा कि छात्रा पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही है। हालांकि उसका एक पैर पलंग पर था बगल में कुर्सी भी थी।
उधर उजियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला थोड़ा संदिग्ध दिख रहा है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि इंटर में फेल हो जाने के कारण वह तनाव में थी। जिस कारण उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वैसे पुलिस इस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की छात्रा ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गई है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…