समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के बरबट्टा पंचायत के मुखिया को सीओ पंकज कुमार झा ने सरकारी पोखर से अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस भेजा है। वहीं बरबट्टा हाट से भी अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लोगों को नोटिस भेजा गया है। जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। सीओ पंकज कुमार झा ने बताया कि प्रखंड के आधा दर्जन तालाबों के भूमि पर से अवैध रूप से अतिक्रमित भूमि को खाली कराने के लिए नोटिस भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि धर्मपुर पंचायत के भोला राय पोखर एवं जितवारपुर स्थित सरकारी पोखर का अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। वहीं मेयारी सहित सभी सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
सीओ ने कहा कि जो लोग समय रहते भूमि खाली नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुखिया जगदीश महतो को भी नोटिस भेजकर बरबट्टा हाट स्थित सरकारी पोखर से घर हटाने का आदेश दिया गया है, नहीं हटाते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…